फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने से डर गए हरीश रावत और यशपाल : बहुगुणा

Wed, 10 Apr 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दावा किया कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेगी। कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सीएम हरीश रावत और यशपाल आर्य चुनाव लड़ने से डर गए हैं। हार के डर से दोनों ने चुनाव नहीं लड़ा। प्रदेश की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस ने डमी प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पूरे देश में माहौल भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। महिलाओं को सशक्त और देश को सुरक्षित करने के लिए भाजपा लगातार कार्य कर रही है। दूसरी ओर कांग्रेस देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस के नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। वहां जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला महामंत्री राकेश देवलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें