मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के मल्ला दुम्मर में बुधवार से हरि प्रदर्शनी शुरू हो गई। दोपहर में प्रदर्शनी स्थल पर स्वच्छता कार्यक्रम और शाम को स्कूली बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि सिंह जंगपांगी की स्मृति में पिछले 72 वर्षों से श्री हरि स्मारक समिति मल्ला दुम्मर, प्रतिवर्ष 5, 6, 7 नवंबर को इस प्रदर्शनी का आयोजन करती है। प्रदर्शनी का उद्देश्य मूलतः स्थानीय काश्तकारों के उत्पादों के लिए एक दिशा और बाजार उपलब्ध करना रहता है। प्रति वर्ष स्थानीय और सुदूर गांवों के ग्रामीण अपने उत्पाद लेकर प्रदर्शनी में शामिल होते हैं। समारोह में छह और सात नवंबर को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संवाद