टनकपुर/बनबसा/लोहाघाट (चंपावत)। हरेला पर्व पर तहसील परिसर में एसडीएम प्रमोद कुमार, राज्य कर विभाग कार्यालय परिसर में सहायक आयुक्त अखिलेश कुमार ने पौधरोपण किया। यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, हीरा लाल, गिरीश कुमार आदि रहे।
पूर्णागिरि धाम के धूनी स्थल क्षेत्र में मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी के नेतृत्व में पुजारी दयानंद पांडेय, कमलापति पांडेय, इंद्रदेव पांडेय, डॉ. हरीश पांडेय आदि ने पौध रोपे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वन विभाग की एसडीओ शालिनी जोशी, मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत, शारदा वन रेंजर मेधा सिंह, पीएलवी आदि ने डिपो नंबर तीन में फलदार और औषधीय पौध रोपे।
अतिरिक्त बाह्य न्यायालय में सिविल जज जूनियर डिवीजन रुचिका नरूला और न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी के नेतृत्व में सभी पीएलवी ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया।
एपीजी अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग में निदेशक डॉ. एचएल मंडोरिया के नेतृत्व में पौध रोपे गए। बूम वन रेंज के बस्तिया में प्रधान सरोज देवी और कुमाऊंनी महिला क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में सूखीढांग, श्यामलाताल और उचौलीगोठ में प्रधान पूजा महर और नंदा कॉन्वेंट स्कूल में प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्य ज्योति चंद ने पौध रोपे।
बनबसा में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगरीय पर्यावरण परिषद उपाध्यक्ष हरिप्रिया जोशी उर्फ हेमा जोशी और नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने संयुक्त रूप से पौध रोपे।
ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि वाल्मीकि मंदिर परिसर, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में भी पौधे रोपे गए। यहां नगर पंचायत के समस्त सभासद और कर्मी मौजूद रहे।
लोहाघाट के पीजी कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी और नमामि गंगे नोडल डॉ. सुमन पांडेय, वैली क्रिएशन संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी के नेतृत्व में पौधरोपण किया।
आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में आईटीबीपी परिसर, मानेश्वर में जिला प्रशासन के साथ पौधरोपण किया। इस मौके पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडेय, डीएम मनीष कुमार, एडीएम केएन गोस्वामी आदि मौजूद थे। उच्च प्राथमिक स्कूल पासम में शिक्षक नरेश जोशी, पाटन-पाटनी होली समिति अध्यक्ष भारती माहरा के नेतृत्व में पौधे रोपे। ग्राम पंचायत पम्दा के म्यौ तोक में वन रेंजर रमेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी के नेतृत्व में पौधे रोपित किए गए।