फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा के विधानसभा क्षेत्र में सियासी माहौल गरम

Sat, 19 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में शनिवार को सियासी माहौल गरम रहा। भाजपा ने विधानसभा में वित्त विधेयक गिरने, बहुमत नहीं होने के बाद भी विधानसभा अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से विधेयक पास करने और सत्र के दौरान विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश कापड़ी और जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में एकत्रित भाजपाइयों ने गांधी चौक में नारेबाजी की। जिला महामंत्री महेंद्र बुदियाल ने कहा कि यदि गिरफ्तार विधायक को नहीं छोड़ा जाता है तो भाजपाई सड़क पर उतरेंगे। इस दौरान रुकम बिष्ट, वीरेंद्र नपलच्याल, राकेश तिवारी, भीम सिंह रावत, संजू खर्कवाल, भूपेंद्र थापा, गंगा सुयाल, कालूराम भारती, भूपेंद्र, प्रेम सिंह धामी, गोविंद जोशी, आशीष जोशी आदि थे।

उधर, कांग्रेस ने इस घटना को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए भाजपा का पुतला फूंका। नगर में जुलूस निकालते हुए कांग्रेसी गांधी चौक पर एकत्रित हुए। कांग्रेस के दर्जा राज्यमंत्री कैलाश रावत ने कहा कि भाजपा ने चुनी हुई सरकार को कुचलने का प्रयास किया है। इस दौरान कैलाश रावत, जवाहर गर्खाल, विजय फिरमाल, नंदा बिष्ट, लीला धामी, इंद्रा धामी, किशन कुमार, प्रेमा कुटियाल, लक्ष्मी रायपा, बिंद्रा रौंकली, रामू रोकाया, भूपेंद्र बहादुर निर्मला देवी, नृप गर्ब्याल, अब्दुल कलाम आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें