फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसराज और भावना ने जीती 200 मीटर की दौड़

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जीआईसी खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
युवा कल्याण विभाग की ओर से विण ब्लॅाक के खेल महाकुंभ शुरू हो गया। केएनयू जीआईसी पिथौरागढ़ में ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मी गोस्वामी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के 200 मीटर बालक वर्ग में गणकोट न्याय पंचायत के हंसराज बिष्ट, बालिका वर्ग में गणकोट की काजल, 60 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में नैनी के सुनील कुमार, बालिका वर्ग में थरकोट की भावना पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संचालन में निर्मल भट्ट, देवेंद्र सिंह, दीपेंद्र बोहरा, सुरेश कलखुड़िया, योगेश जोशी, भूपेंद्र चौहान, नितिन उप्रेती, दीपक उप्रेती, हरीश पंत, भुवन उप्रेती, विक्रम दिगारी आदि ने सहयोग दिया। इस अवसर पर जीजीआईसी ऐंचोली की बालिकाओं ने स्वागत गीत और वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दीपांशु वर्मा, प्रवीण रावल, दीपक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
राइंका कनालीछीना के खेल मैदान चौकोड़ी में शुरू हुए ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल और प्रधानाचार्य केडी आर्य ने किया। अंडर 12 वर्ष के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, दौड़ और लंबी कूद हुई। 200 मीटर दौड़ में मयंक तिरुवा, बालिका वर्ग में तनिशा पहले स्थान पर रहे। खो खो बालिका में पुखरोड़ा स्कूल और कबड्डी में पाली को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें