फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: छमनियां में लगे हैंड पंप का फिल्टर खराब, मटमैले पानी से ग्रामीण परेशान

Tue, 27 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के सुई पऊ के छमनियां स्थित हैंडपंप का फिल्टर खराब होने और हैंड पंप से मटमैला पानी आने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल संस्थान को फिल्टर खराब और मटमैला पानी आने की शिकायत करने के डेढ़ माह बीतने के बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं किया है।
विज्ञापन

विभाग ने हैंडपंप के फिल्टर पर पानी पीने योग्य नहीं होने का नोटिस चस्पा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी है। ग्रामीणों ने कहा कि हैंडपंप में लगी आयरन रिमूवल यूनिट सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है। इसके चलते हैंडपंप से मटमैला पानी निकल रहा है। पानी की गुणवत्ता को लेकर समस्या सामने आने के बाद जल संस्थान ने इसे पीने योग्य नहीं होने की सूचना चस्पा कर दी लेकिन अब तक फिल्टर को ठीक करने की दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण जगत प्रकाश, सतीश चंद्र, संजय कुमार, प्रदीप पांडेय, दया किशन, बल्लभ चतुर्वेदी, बसंती चतुर्वेदी, जानकी चतुर्वेदी का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या का जल्द समाधान करने और आयरन रिमूवल यूनिट को दुरुस्त कर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें