फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईवीएम-वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच जारी

Tue, 27 Oct 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों के तहत कलक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपीएटी की प्रथम स्तरीय जांच जारी है। ईसीआईएल के अधिकृत इंजीनियर मशीनों की तकनीकी जांच कर रहे हैं। सोमवार को डीएम मनीष कुमार ने वेयरहाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और अधिकारियों को निष्पक्ष, सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से सभी मानक पूरे करने के निर्देश दिए। एडीएम केएन गोस्वामी की देखरेख में निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार हो रही है। यहां, नोडल अधिकारी ईवीएम विमल कुमार सूंठा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीएस अधिकारी, तहसीलदार बृजमोहन आर्या और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य विनय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें