फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हाथ धागुला सुनू का छन...

Mon, 20 Nov 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग नाग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नाग महोत्सव में तीसरे दिन लोक गायक कैलाश कुमार ने पहाड़ी, गढ़वाली और हिंदी गीतों की प्रस्तुति देकर धमाल मचाया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने किया। लोक गायक कैलाश कुमार ने खिड़की में भैरौली छुट्टी ना ऊं, हाथ धागुल सुनू का छन गीत पेश किया।
विज्ञापन

डांसर भावना ने मैं पहाड़न, क्रीम पौडरौ, धना धना गाने में प्रस्तुति दी। गायक चंचल रावत ने भी शानदार प्रस्तुति दी। सोमवार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ गंगोलीहाट की ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगोला ने किया ने किया। इस दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, ताइक्वांडो, सुई धागा सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।
इस मौके पर महोत्सव समिति के अध्यक्ष दीपक सिंह कालाकोटी, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन धानिक, गोविंद सिंह खाती, अमित पाठक, इंद्र सिंह धानिक, दीपक रौतेला, महेश चंद्र बिष्ट, कमलेश पंत, मनोज वर्मा, दीपक बोरा,राजेश पंत, मनोज वर्मा, कैलाश चन्याल, सुरेश बोरा, भगवान बोरा, कुलदीप पंत, राजीव शर्मा, भूपेंद्र सिंह भंडारी, गणेश उपाध्याय, विनोद मेहरा, भूपेश बाफिला, प्रदीप कार्की, राजेंद्र बोरा,कमल पंत, कुंदन धानिक, राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन विद्यालयों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
द एकलव्य एकेडमी चौकोड़ी, राजीव गांधी अभिनव विद्यालय, साधना पब्लिक स्कूल बेड़ीनाग, द आर्यन पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, हिमालया इंटर काॅलेज चौकोडी, साधना इंटर काॅलेज खितोली, जीआईसी बेड़ीनाग, लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय भट्टी गांव, पाइसलैंड पब्लिक स्कूल और राजकीय महाविद्यालय बेड़ीनाग।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें