फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस घर में ली थी शरण, वहीं लगी आग

Thu, 10 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 वर्ष 2013 की आपदा से पीड़ित नया बस्ती निवासी दरपान राम पर फिर से दुखों का पहाड़ टूटा है। आपदा में अपना मकान गंवाने वाले दरपान राम ने गांव के ही रामू राम के मकान में परिवार सहित शरण ले रखी थी, लेकिन बुधवार रात इस मकान में भी आग लग गई।
विज्ञापन


अग्निकांड में दरपान राम का सारा सामान, कपड़े, राशन जल गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रात में जैसे ही मकान आग की लपटों से घिरने लगा तो दरपान राम अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लाया। आग बुझाने के लिए लोगों ने मिट्टी और पानी डालकर करीब तीन घंटे तक प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

तहसीलदार खुशाल राम ने बृहस्पतिवार सुबह राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि आपदा पीड़ित दरपान राम को अब तक मकान बनाने के लिए राशि नहीं मिली थी। इस कारण उसने दूसरे के मकान में शरण ले रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें