फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाट कालिका दरबार में महापूजा संपन्न

Mon, 20 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
हवन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदिशक्ति मां महाकाली के दरबार में सोमवार को महापूजा का आयोजन किया गया। यज्ञ, हवन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।
विज्ञापन


सुबह मां महाकाली को पंचामृत स्नान कराया गया। महाकाली मंदिर के साथ ही आसपास के मंदिरों में पूजा, अर्चना की गई। पंडित दिनेश जोशी ने यजमान हीरा सिंह रावल, खुशाल सिंह रावल, विमल रावल, मनोज रावल के हाथों यज्ञ संपन्न कराया।
विज्ञापन


यज्ञ संपन्न कराने में मंदिर के पुरोहित दीप पंत, पंकज पंत आदि ब्राह्मणों ने सहयोग किया। यज्ञ के बाद मां महाकाली को सात्विक व्यंजनों का भोग लगाया गया। भोग के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। सैकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मध्यरात्रि में महाआरती के बाद मंदिर के किवाड़ बंद हुए। महापूजा का आयोजन मंदिर के पुजारी रावल उपजाति के लोग अक्सर करते हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें