फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थल-सातशिलिंग सड़क कीचड़ में तब्दील

Fri, 27 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
थल बाजार के पास इस हालत में पहुंची सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोनिवि के एडीबी डिवीजन की लापरवाही से थल-सातशिलिंग सड़क बदहाल हो गई है। थल बाजार के पास सड़क की दशा बेहद खराब है। विभाग ने इस स्थान पर हॉटमिक्स नहीं किया। थोड़ी बारिश में सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


थल पुल से मुवानी की ओर 150 मीटर हिस्से में सड़क कीचड़ से सन गई है। सड़क पर पैदल चलने के साथ ही वाहन संचालन में भी दिक्कत आ रही है। लगभग 150 हिस्से पर हॉटमिक्स नहीं होने से सड़क की ऐसी दशा हो गई है। इस स्थान पर पानी का धारा है। सीमेंट वर्क होना था, वह भी नहीं हुआ। थल के व्यापारी एवं जनता कई बार सड़क की दशा सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन एडीबी डिवीजन के अधिकारियों ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। एडीबी डिवीजन के अधिशासी अभियंता डीपी आर्या कहते हैं कि सड़क पर मार्च में हॉटमिक्स का काम होगा। उससे पहले उस स्थान पर पत्तर से सोलिंग की जानी है।

सब बंदरबांट की भेंट चढ़ गया
बलतिर के प्रधान महिराज सिंह भैंसोड़ा कहते हैं कि थल-सातशिलिंग मार्ग के 39 किमी हिस्से पर 44 करोड़ रुपए की लागत से हॉटमिक्स होना था। सड़क चौड़ी होनी थी, लेकिन सब बंदरबांट की भेंट चढ़ गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


सरकारी धन का ऐसा दुरुपयोग नहीं होना चाहिए
व्यापारी महिपाल सिंह सत्याल कहते हैं कि एडीबी डिवीजन के अभियंताओं की मिलीभगत से सड़क चौड़ीकरण के काम में धांधली हुई है। सड़क में इतना घटिया काम हुआ है कि कुछ ही महीने में हॉटमिक्स उखड़ जाएगा। मिट्टी के ऊपर हॉटमिक्स किया गया है। सरकारी धन का ऐसा दुरुपयोग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें