डीडीहाट में किराने की दुकान में लगी आग से जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
आंबेडकर वार्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक किराने के गोदाम में बीती रात अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से लाखों रुपये का सामान स्वाहा हो गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मंगलवार रात 7.30 आंबेडकर वार्ड में विक्की टोलिया के महाकाली जनरल स्टोर के पास सटे गोदाम से धुआं उठना देख लोगों ने इसकी जानकारी उन्हें दी। विक्की सात बजे ही दुकान और गोदाम बंद कर पास ही स्थित घर में चले गए थे।
पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम ने गोदाम का शटर काट कर अंदर आग पर काबू पाया। आग से सामान जल गया। दुकान स्वामी विक्की ने बताया कि आग से करीब ढाई लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग की रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। पुलिस उप निरीक्षक रविंद्र पांगती का कहना आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। व्यापारियों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग उठाई है।