फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईजरखन्दक-चौड़ायाख्याली मार्ग के सुधारीकरण को मिली हरी झंडी

Tue, 07 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। विधानसभा चंपावत क्षेत्र के ईजरखन्दक-चौड़ायाख्याली मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस परियोजना के लिए शासन ने 1.21 करोड़ रुपये से अधिक की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इससे लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 1.675 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण कराया जाएगा। सड़क बनने से ग्रामीणों के साथ-साथ विद्यार्थियों, किसानों और स्थानीय व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान सड़क की खराब स्थिति से होने वाली परेशानियां भी कम होंगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य शुरू करने के लिए प्रारंभिक तौर पर 10 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें