फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन सिटी ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब जीता

Tue, 03 Oct 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में वालीबाल की विजेता टीम को शील्ड सौंपते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यहां खेली गई बापू चल वैजयंती राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ग्रीन सिटी की टीम ने गांधी क्लब की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


पांगती पुस्तक भंडार और डीडीहाट यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से देश की नामी टीमें डीडीहाट पहुंचकर मुकाबले खेलती हैं, जो डीडीहाट के लिए गौरव की बात है। फाइनल मुकाबले में ग्रीन सिटी ने गांधी क्लब को सीधे सेटों में 15-9, 15-11 और 15-11 से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। बेहतरीन खेल के लिए ग्रीन सिटी के चमकौर को मैन आफ द मैच, ग्रीन सिटी के ही कन्नी कौर को मैन आफ द सीरीज, बेहतरीन सर्विस के लिए हरदीप सिंह और उदीयमान खिलाड़ी के लिए डीएवी के आशीष बिष्ट को पुरस्कार दिया गया।

निर्णायक की भूमिका डा. इंद्रजीत सिंह सामंत, हरीश राणा ने निभाई। स्कोरर धर्मेंद्र टोलिया थे। आंखों देखा हाल संजय पंत और सौरभ साह ने सुनाया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 25 हजार और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये की नकद धनराशि दी गई। प्रतियोगिता के प्रायोजक डीएस पांगती ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें