फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मां वाराही धाम में विराट पूजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया

Mon, 24 Aug 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां वाराही धाम देवीधुरा में बगवाल मेले के दूसरे दिन विराट पूजन का आयोजन हुआ। चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पिथौरागढ़ समेत विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां वाराही के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी के शुभ मुहूर्त में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह मां वाराही संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के वेदपाठी छात्रों ने वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ पूजन की शुरुआत की। विभिन्न क्षेत्रों से ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां वाराही की पूजा-अर्चना की। पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ शास्त्री और भुवन चंद्र जोशी ने पूजा संपन्न कराई, जबकि मुख्य पुजारी महेश पुजारी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।
विराट पूजन में गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट और लमगड़िया खाम के प्रमुख वीरेंद्र लमगड़िया समेत सिरगुरौ कोट, भैंसर्ख, टकना और फुलारा कोट के चौहान समाज के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद खोलीखाड़-दूबाचौड़ मैदान में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने लोकगीतों पर आधारित झोड़े और झुमटों का गायन किया। मेला समिति संयोजक मोहन सिंह बिष्ट ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के खीम सिंह लमगड़िया, रमेश सिंह राणा, हयात सिंह, ईश्वर सिंह, राजेश सिंह, नवीन सिंह, नरेश सिंह, मोहन सिंह, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

उद्घाटन मैच में जीआईसी गरसाड़ी की जीत
देवीधुरा मेले के दौरान आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता संयोजक मोहन सिंह बिष्ट ने किया। उद्घाटन मैच जीआईसी गरसाड़ी और ढोली गांव की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में जीआईसी गरसाड़ी ने ढोली गांव की टीम को 15-11 और 15-8 अंकों से लगातार दो सेटों में हराकर जीत दर्ज की। मैच में महेश नाथ गोस्वामी निर्णायक और शकुंतला बोरा स्कोरर रहीं। नरेंद्र नाथ गोस्वामी, ठाकुर सिंह बिष्ट और खुशाल सिंह मेहता ने कमेंट्री की। इस दौरान रज्जन सिंह, मनोज नाथ महंत, ईश्वर सिंह बिष्ट, विपिन चंद्र जोशी और लक्ष्मी दत्त जोशी समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें