फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम्या के वानिकी कार्य की जांच को पहुंची टीम

Fri, 02 Oct 2015 09:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के ग्राम्या फेज टू में घपलेबाजी का प्रकरण सामने आने के बाद ग्राम्या निदेशालय द्वारा वानिकी कार्य की जांच के लिए गठित टीम ने कार्यस्थल पर आकर जांच कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम्या परियोजना से 241 हेक्टेयर क्षेत्रफल में जुलाई 2015 में सघनीकरण, चारा प्रजाति, ईंधन प्रजाति के पौधों का रोपण करने के साथ ही वनीकरण का काम किया गया था। जांच टीम में शामिल ग्राम्या हल्द्वानी प्रभाग के प्राकृतिक संसाधन विशेषज्ञ डीडी तिवारी, ग्राम्या बागेश्वर के उप परियोजना निदेशक आरके सिंह ने बताया कि सारे कार्यों को स्थल पर देखा गया है। एक सप्ताह में रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी जाएगी। टीम ने माना कि वनीकरण की दीवारों की ऊंचाई कम है। अन्य खुलासा करने से इनकार कर दिया। दल में हल्द्वानी प्रभाग के लक्ष्मण सिंह नेगी, पिथौरागढ़ के उप परियोजना निदेशक डा. आरके सिंह आदि शामिल थे।
43 करोड़ रुपये की परियोजना में घपलेबाजी की उसी महकमे के अधिकारियों से जांच कराने से मामले में कोई बड़ा खुलासा होने अथवा कार्रवाई की उम्मीद कम ही है। महकमा हर लिहाज से इस मामले को दबाने की कोशिश करेगा, क्योंकि गड़बड़ी में नीचे लेबल से ऊपर लेबल के अधिकारियों का हाथ है। सरकार यदि मामले की सच्चाई से जांच कराना चाहती है तो एसआईटी का गठन कर मामले की जांच होनी चाहिए, तब असल तस्वीर सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें