फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 11 सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने किया धरना प्रदर्शन

Thu, 10 Aug 2023 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुख्य डाकघर पिथौरागढ़ में धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण डाक सेवक। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने मुख्य डाकघर में धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण डाक सेवक के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह महरा और सचिव चरन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान डाकघर में धरने पर बैठे। यहां हुई सभा में संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित कर्मचारी का दर्जा और पेंशन देने, कार्य समय चार-पांच घंटा से बढ़ाकर आठ घंटा करने, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को लागू करने, सामूहिक बीमा की धनराशि को पांच लाख तक बढ़ाने 11 मांगें उठाईं। धरना प्रदर्शन करने वालों में ललित सिंह, कल्याण सिंह, राजेंद्र सिंह, हयात सिंह, संजय कुमार, त्रिलोक सिंह, कर्ण बहादुर आदि शामिल रहे। बाद में मांग संबंधी ज्ञापन डाक विभाग के महानिदेशक को भेजा गया। संवाद
विज्ञापन


.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें