फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

Thu, 10 Aug 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम। : सूचना व
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। डीएम ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सुबह सात बजे छात्र-छात्रााएं प्रभात फेरी निकालेंगे। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका रामलीला मैदान में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यहां पर मुख्य अतिथि ध्वज फहराएंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राज्य आंदोलनकारी शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा, संस्कृति, खेल, स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने सभी अधिकारियाें को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ वरुण चौधरी, एडीएम एफआर चौहान, सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, डीएचओ त्रिलोकी राय, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद, ईओ राजदेव जायसी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन, ईई जल संस्थान सुरेश चंद्र जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें