फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को पालिका में मिलाने का विरोध

Thu, 15 Oct 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विण ब्लाक के 24 ग्राम पंचायतों को पिथौरागढ़ नगर पालिका में शामिल करने का विरोध करते हुए ग्राम प्रधानों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जबरन नगरपालिका में शामिल करने पर आंदोलन की धमकी दी है।
विज्ञापन


जिला ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रधानों ने ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में मिलाने का विरोध किया। कहा कि इससे गांवों में रहने वाली गरीब जनता पर टैक्सों की मार पड़ेगी।

डीएम के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सरकार ने 22 जनवरी 2014 को इसकी अधिसूचना जारी की है, जिसके अनुसार पपदेव, चंडाक मिशन, पुनेरी महर, सिलपाटा, धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते, पंडा, सुई, ओड़माथा, नैनीसैनी, मखौलिया गांव, देवलाल गांव, दौला, चैंसर, मैंथाना, किरीगांव, ऐंचोली, दाड़िमखोला, टकाड़ी, हुड़ेती, पौंण, कासनी को नगरपालिका में शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने की सूचना से लोगों में रोष है। तत्काल इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में भूपेश नगरकोटी, किरन देवलाल, बबीता चंद, प्रेम राम, नरेंद्र सिंह, गणेश दयाल, हेमा देवी, जानकी देवी, रेनू देवी, कविता पुनेठा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें