पिथौरागढ़। गोरंग घाटी के नैकिना में एक दिवसीय स्व. केशव राम वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया।
नैकिना विष्णुदेवी खेल मैदान वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल गौड़ियागांव और ढुंगा के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, विशिष्ट अतिथि लोनिवि के बड़े बाबू केसी बंगारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया।
गौड़ियागांव ने ढुंगा पर तीन सेटों में सीधे जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। निर्णायक की भूमिका अमित जोशी और अनुज सिंह ने निभाई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधान जगदीश राम ने किया।
आंखों देखा हाल प्रकाश बेलाल और नानू बिष्ट ने सुनाया। विजेताओं को स्व. केशव राम की पत्नी मुन्नी देवी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरपंच जगदंबा प्रसाद, जीवन सिंह, विक्रम सिंह, रमेश सिंह, केदार दत्त, विनोद सिंह, कैलाश कुमार, हैरी धपौला, समेत कई लोग मौजूद रहे।