फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संग्रह अमीन लापता, गोरी नदी किनारे मिले चप्पल

विज्ञापन
लापता संग्रह अमीन नारायण सिंह। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील में कार्यरत संग्रह लापता हो गए हैं। उनके जूते और मोबाइल फगुवा के समीप गोरी नदी किनारे मिले हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस और ग्रामीणों की दिन भर की तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र में उन्होंने तहसील कर्मी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के चौना गांव निवासी नारायण सिंह बंगापानी तहसील में संग्रह अमीन हैं। बुधवार को वह लापता हो गए थे। मदकोट से तीन किमी दूर गोरी नदीं के किनारे उनके जूते और मोबाइल फोन मिला। नदी में बहने की आशंका पर मदकोट चौकी पुलिस ने एसआई राजवीर सिंह के नेतृत्व में बंगापानी तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इधर, सोशल मीडिया पर नारायण का एक पत्र वायरल हो रहा है।
एसडीएम को संबोधित पत्र में उन्होंने एक तहसील कर्मी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वेतन, एरियर और बोनस रोकने पर एसडीएम से जीवन लीला समाप्त करने की अनुमति मांगी है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। नारायण की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें