फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी दफ्तरों में लगे सोलर पैनल

Sat, 16 Jan 2016 10:55 PM IST
डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 तहसील मुख्यालय के सरकारी विभागों में सोलर पैनलों के माध्यम से बिजली देने का काम किया जा रहा है। डायट के बाद अब विकासखंड कार्यालय में भी सोलर पैनलों के माध्यम से बिजली मिलने लगी है।
खंड विकास अधिकारी आरसी फुलार ने बताया कि सरकार की वैकल्पिक ऊर्जा के स्रोतों से विद्युत व्यवस्था करने की योजना के तहत उरेडा विभाग ने विकास खंड कार्यालय की तीन मंजिला भवन में सभी उपकरणों को सोलर पैनल के माध्यम से बिजली दी है।
विज्ञापन

 विकासखंड कार्यालय में रोजाना 8 कंप्यूटरों का संचालन, फोटो स्टेट मशीन, फैक्स आदि का दिन के समय प्रयोग सोलर पैनल से प्राप्त हो रही विद्युत से किया जा रहा है।
सायं 6 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक कार्यालय के बाहर लगी लाइटों का प्रयोग भी सोलर पैनल के माध्यम से किया जा रहा है। डायट में कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए विद्युत सप्लाई सोलर पैनलों के माध्यम से की जा रही है। नगर पंचायत ने रामलीला मैदान में रोशनी के लिए सोलर लाइटों का प्रयोग किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष कवींद्र शाही ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में सोलर लाइटों को लगाने की योजना है। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय को धनराशि स्वीकृत करने का प्रस्ताव भेजा है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने विधायक निधि से सोलर लाइटें लगवाने के प्रस्ताव प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें