तदर्थ नियुक्त की मांग को लेकर देहरादून में चल रहे अतिथि शिक्षकों के आंदोलन के समर्थन में जिला मुख्यालय में अतिथि शिक्षकों का धरना जारी है। धरनास्थल पर अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरना स्थल रामलीला मैदान टकाना में अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि सरकार अतिथि शिक्षकों के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। सरकार ने अतिथि शिक्षकों को आश्वासनों से छलने का काम किया है। अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को इतना लंबा समय बीत गया है, मगर सरकार ने अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। प्रदर्शन में मीना टम्टा, बंशी लाल, ममता, कनिका पापड़ा, अनुपमा शर्मा, नीति कोठारी, ममता जोशी, मुन्नी देवी समेत तमाम अतिथि शिक्षक उपस्थित थे।