पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते दवा प्रतिनिधि। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में दवा प्रतिनिधियों ने श्रम कानून रद्द करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर गरीब मजदूरों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को दवा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में गांधी चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुुकी है। कहा सरकार गरीब मजदूरों का शोषण कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के सचिव भगवान सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सरकार मजदूरों की मदद करने की बजाए उन पर इस तरह अत्याचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को कोविड काल में मजदूरों को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा सरकार की इस दमनकारी नीति का हर हाल में विरोध किया जाएगा। उन्होंने शीघ्र श्रम कानून रद्द नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदेश सचिव पीके मिश्रा, सुरेश जोशी,ललित भट्ट,दीपिका चौहान, मोहित पांडे,दीपक कुमार, सीएम भट्ट,सीपी ओली, हरीश मेहरा, खीम भंडारी, संतोष सिंह, हरेंद्र , जगदीश कमल मौजूद रहे।