फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक और फायर भवन के निर्माण के लिए शासन से मिली हरी झंडी

विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में ऐसा बनेगा फायर स्टेशन। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में नए प्रशासनिक और फायर भवन के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर देगा। वहीं गंगोलीहाट में पुलिस के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए भी वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 498.20 लाख, फायर स्टेशन के नए भवन के लिए 387.35 लाख एवं गंगोलीहाट में पुलिस के प्रशासनिक भवन और आवास के लिए पांच करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली है। ग्रामीण निर्माण विभाग ने कुछ साल पहले पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन, फायर स्टेशन और गंगोलीहाट में पुलिस के प्रशासनिक भवन और आवास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। ये प्रस्ताव लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित थे। अब तीनों प्रस्तावों को शासन से स्वीकृत करते हुए वित्तीय स्वीकृति दे दी है।
लंबे समय से चल रही थी निर्माण की कवायद
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन का प्रशासनिक भवन और फायर स्टेशन काफी पुराना है। इनके निर्माण की कवायद लंबे समय से चल रही थी। फायर स्टेशन के निर्माण के लिए पूर्व में पुलिस से फायर को भूमि का हस्तांतरण हो चुका है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस प्रशासनिक भवन, फायर स्टेशन, गंगोलीहाट पुलिस प्रशासनिक भवन और आवास के निर्माण के लिए शासन से वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। निविदा प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। निविदा प्रक्रिया पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
- नीरज चंद्र ओली, सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग पिथौरागढ़।

पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में ऐसा बनेगा पुलिस का प्रशासनिक भवन। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें