फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्तित्व में आई नगर की सरकार, नगर निगम में पहली मेयर और 37 पार्षदों ने ली शपथ

Thu, 06 Feb 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आखिरकार नगर की सरकार अस्तित्व में आ गई है। नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और नगर पंचायत मुनस्यारी में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर निगम की पहली मेयर कप्लना देवलाल सहित 37 पार्षदों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। यहां तीन पार्षद अनुपस्थित रहे जो बाद में शपथ लेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के रामलीला मैदान में नगर की पहली मेयर और पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। ढोल-नगाड़ों के साथ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। पहली मेयर कल्पना देवलाल और पार्षदों का रामलीला मैदान पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। डीएम विनोद गोस्वामी ने मेयर देवलाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित मेयर ने पार्षदों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में 40 में से 37 पार्षदों ने भाग लिया। तीन अनुपस्थित पार्षद बाद में शपथ लेंगे। शपथ लेने के बाद मेयर कल्पना देवलाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए सभी पार्षदों को साथ लेकर पूरे जोश से काम किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस मौके पर एसपी रेखा यादव, सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, प्रशासक जिला पंचायत दीपिका बोहरा, भाजपा नेत्री गीता पंत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र सिंह रावत, विरेंद्र सिंह वल्दिया आदि मौजूद रहे। संवाद

इन पार्षदों ने ली शपथ
वार्ड पार्षद का नाम
बजेटी हंसी प्रकाश
न्यू-बजेटी नवीन लाल वर्मा
निराड़ा त्रिलोक सिंह महर
कुमौड़ नीतू टम्टा
पियाना राजेंद्र कुमार
टकाना कालौनी विक्रम वाल्मीकि
शिव विहार भूपेंद्र सिंह कठायत
लिंठ्युड़ा राहुल सिंह लुंठी
जाखनी महेंद्र कुमार
विण दीपशिखा मेहता
भाटकोट डेरिक बास्टन
रई मोहित चौसाली
पांडेगांव ममता पांडे
पदमपुर कालौनी पृथ्वी राज सिंह
भदेलवाडा कमलेश चंद
चंद्रभाग ललिता जोशी
ढुंगखानी कमलेश जोशी
न्यू तिलढुकरी नीरज कोठारी
कृष्णापुरी रविंद्र सिंह बिष्ट
जगदंबा कॉलोनी ममता सौन
कुजौली पुष्पा उप्रेती
जागृति कालौनी पवन कुमार पाटनी
पुराना बाजार सुशील खत्री
नया बाजार करन सिंह
पितरौटा कृष्णा वर्मा
ऐंचोली हेमा जोशी
दौला शैरिन नगरकोटी
पश्चिमी सिनेमालाइन रेनुका जोशी माहरा
पूर्वी सिनेमालाईन अंशु नागी
धनौड़ा भावना कापड़ी
नेडा-बस्ते दिनेश चंद्र कापड़ी
पुनेड़ी शोभा पुनेड़ा
सेरा-चंडाक रवि मेहता
तिलढुकरी जयंती सौन
मल्ली जाखनी विजेंद्र सिंह महर
खड़कोट अनिल कुमार जोशी
विवेकानंद्र प्रवीन सिंह उपरारी
डीडीहाट में अध्यक्ष गिरीश चुफाल सहित सात सभासदों ने ली शपथ
डीडीहाट। नगरपालिका डीडीहाट का स्थानीय रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धारचूला हरीश धामी रहे। इस दौरान नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल को उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत कुमार ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद नगर के सभी सातों वार्डों के सभासद कवींद्र शाही, सिमरन धपवाल, दीवान शाही, रजनी कन्याल, नहीम बख्श, सुजाता देवी ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन दान सिंह कन्याल ने किया। कार्यक्रम में चंचल चौहान, ललित भंडारी, पुष्पा देउपा, द्रोपदी कफलिया, माया मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेड़ीनाग में शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष हेमवती पंत ने संभाली नगर की कमान
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग नगरपालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हेमवती पंत ने पद व गोपनीयता की शपथ लेने के बाद नगर की कमान संभाली। नवनिर्वाचित सभासदों को उपजिलाधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने नव निर्वाचित सभासद किरन मियांन, सुरेश राठौर, राधिका धानिक, नंदी कार्की, नीमा देवी, सुनील पंत, भवानी प्रसाद को शपथ दिलाई।
मुनस्यारी में एसडीएम मनजीत सिंह ने दिलाई नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती को शपथ
मुनस्यारी। मुनस्यारी में भी नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया। प्रभारी उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती के साथ ही सभासद हंसा रावत, दिनेश सुमत्याल, पुष्पा देवी, नरेंद्र कुमार, विक्रम पांगती, इंद्रा देवी और जितेंद्र सिंह ज्येष्ठा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर तहसीलदार वतन गुप्ता, कानूनगो भुवन लाल वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी नगर पंचायत, रुद्र सिंह पंडा, कुंदन सिंह पांगती, लक्ष्मण सिंह धर्मशक्तू, नाथ सिंह टोलिया, कृष्णा सयाना, मनोज मर्तोलिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
गंगोलीहाट में पालिकाध्यक्ष विमल रावल ने ली शपथ
गंगोलीहाट। एसडीएम यशवीर सिंह ने नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष विमल रावल, सभासद सुमन आर्या, ज्योति देवी, दीपक चारु बोरा, लक्ष्मी कार्की, उमा पांडे, भगवत रावल और भरत खाती ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला, मंडल अध्यक्ष भगवती मेहरा, नगर अध्यक्ष रमेश बोरा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें