पिथौरागढ़। मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते विधायक मयूख महर सहित उनके समर्थकों ने मेयर चुनाव के शपथ ग्रहण दिवस की तिथि को धिक्कार दिवस के रुप में मनाया। विधायक महर ने अपने कार्यकाल जबकि अन्य समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर भाजपा और सरकार कू खिलाफ प्रदर्शन किया। विधायक महर ने कहा कि मेयर चुनाव में जिस तरह से प्रशासन और निर्वाचन अधिकारी ने धांधली की है वह लोकतंत्र का हनन है। कहा बार-बार सूचना मांगी जा रही है पर डीएम और निर्वाचन आयोग कोई भी सूचना हमसे साझा नहीं कर रहा है। ऐसे में दोनों की कार्य निष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा अब 10 फरवरी को टकाना रामलीला मैदान में निर्वाचन अधिकारी और प्रशासन के खिलाफ धिक्कार दिवस मनाएंगे। युवा नेता ऋषेंद्र महर ने कहा कि इस चुनाव में पूरा प्रशासन सरकार की कठपुतली बनकर कार्य कर रहा था जिसने चुनाव में धांधलेबाजी की है। जिस तरह से रोज मतदान की अलग-अलग जानकारी साझा की जा रही है इसूयह साफ हो गया है। कहा न्यायपालिका के समक्ष मामला रखा गया है। पूरा भरोसा है कि न्यायपालिका इस करनी से पर्दा उठाएगी। इस अवसर पर भुवन पांडे, गंगादत्त कापड़ी, कुंडल महर, संतोष गोस्वामी ,ऋषभ कल्पासी, मनोज बिष्ट, निखिल ऐरी, त्रिलोक बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।