फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने के लिए सरकार, प्रशासन, विभाग जिम्मेदार

Thu, 21 Jun 2018 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
गंगोलीहाट में आंदोलन को समर्थन देते राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणकनाली से पाभें के लिए स्वीकृत 7.2 किमी सड़क के निर्माण को लेकर 20वें दिन भी ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। बृहस्पतिवार को विशन सिंह भंडारी, भुवन चंद्र, मोहन चंद्र, बृजेश सिंह क्रमिक अनशन में बैठे हैं। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने सड़क का निर्माण न होने के लिए सरकार, प्रशासन, विभाग को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह भंडारी, संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी, हरगोविंद महरा ने कहा कि इलाके के लोगों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, पूर्व विधायक नारायण राम आर्य, एनएसयूआई के प्रदेश महामंत्री दीपक तिवारी दीनू ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में वर्ष 2013 में सड़क स्वीकृत कर दी गई थी। वर्ष 2016 में टेंडर लगा दिए गए थे लेकिन सड़क का काम शुरू नहीं किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन, सरकार और संबंधित विभाग की लापरवाही जिम्मेदार है। टम्टा ने मौके से ही जिलाधिकारी सी रविशंकर से फोन पर बात कर सड़क निर्माण की बाधा दूर करने के लिए कहा। डीएम ने बताया कि भारत सरकार के नोडल में वन भूमि निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। समर्थन में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हयात सिंह बोहरा, एडवोकेट सीबी उप्रेती, मुकेश रावल, केशर सिंह सुगड़ा, मनोज टम्टा, प्रभात खाती, जगदीश खाती, मनोज मेहरा आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें