फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अच्छे काम का मिला इनाम, जनता ने बनाया निर्विरोध प्रधान

Fri, 18 Jul 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। प्रधान रहते अपने कार्यकाल में महिला ने पांच साल तक गांव में जो विकास कार्य कराए, उसका इनाम जनता ने उनके पति को निर्विरोध प्रधान बनाकर दे दिया।
विज्ञापन

थल की सत्याल गांव 288 मतदाताओं की छोटी ग्राम पंचायत है। पिछली बार इस सीट पर प्रधान पद महिला सामान्य के लिए आरक्षित था। इसमें रश्मि सत्याल निर्वाचित हुईं थीं। उनके कार्यकाल में पांच साल में गांव में कई विकास कार्य हुए। वह पूरे कार्यकाल में लोगों के सुख-दुख में भागीदार रहीं। इस बार जब सीट सामान्य प्रधान पुरुष के लिए आरक्षित हुई तो गांव वालों ने एक मत होकर पिछले कार्यकाल में सक्रिय प्रधान होने का इनाम उनके पति सुनील सत्याल को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाकर दिया है। निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए सुनील सत्याल भाजपा नेता है। ग्रामीणों को अब गांव में और अधिक विकास कार्य होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें