फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखा रेजीमेंट का बैंड रहेगा आकर्षण का केंद्र

Sat, 24 Jan 2015 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की परेड का शनिवार को यहां पुलिस लाइन में ड्रेस पूर्वाभ्यास किया गया। अब 26 जनवरी को ठीक इसी तरह गणतंत्र दिवस की परेड होगी। पुलिस लाइन में परेड के समय गोरखा रेजीमेंट का बैंड भी शामिल हुआ। 26 जनवरी को गोरखा रेजीमेंट का बैंड भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा के निर्देश पर इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड की भव्य तैयारी की गई है। इसके लिए पुलिस के जवानों का काफी दिनों से अभ्यास कराया गया। परेड में सशस्त्र पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड, महिला पुलिस और कोतवाली पुलिस की टुकड़ी भी शामिल रही।
पुलिस क्षेत्राधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि पूर्वाभ्यास को ठीक तरीके से करने पर मुख्य आयोजन के दिन किसी प्रकार की त्रुटि नहीं रहती। उन्होंने पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने परेड में शामिल जवानों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक दिनेश चंद्र बडोला समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। इस बीच पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की जोरदार तैयारी की जा रही है। उस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें