फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने आपदा पीड़ितों के मकान निर्माण का काम देखा

Sat, 24 Jan 2015 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी केके मिश्रा ने शनिवार को सेबिला गांव जाकर आपदा से प्रभावित लोगों के मकानों के निर्माण की स्थिति का जायजा लिया। सरकार ने आपदा प्रभावितों को मकान बनाने के लिए सात लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

सेबिला गांव में आपदा प्रभावित खुशाल सिंह, बेनी देवी, तारा देवी और नारायण सिंह को यह धनराशि मिली है। एसडीएम ने बताया कि सेबिला गांव में चारों मकान मानक के अनुसार बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह सभी गांवों का दौरा करेंगे और जिन लोगों को मकान के लिए धन मिला है वह मकानों का निर्माण कर रहे हैं या नहीं इसका मौके पर जाकर पता लगाएंगे। सरकार ने उन लोगों को मकान के लिए धनराशि दी है जिनके मकान 2013 की आपदा के समय पूरी तरह ध्वस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावितों को धनराशि तो दे दी गई है लेकिन अब यह चेक किया जाएगा कि मकान बन रहे हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें