फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरंगघाटी को आंवलाघाट योजना से पानी मिलेगा

Wed, 05 Apr 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मोस्टामानू क्षेत्र का भ्रमण करते कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वित्त एवं पेयजल संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को गोरंगघाटी क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। मंत्री ने गोरंगघाटी क्षेत्र को आंवलाघाट पेयजल योजना से पानी देने का ऐलान किया है। मोस्टामानू और जाजरदेवल में मंत्री का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन


मोस्टामानू में हुए स्वागत समारोह में मंत्री ने कहा कि गोरंगघाटी के गांवों को आंवलाघाट योजना से पानी देने के लिए योजना की डीपीआर में प्रावधान किया जाएगा। योजना पूरी होने के बाद इलाके में पेयजल की कोई किल्लत नहीं रहेगी। मंत्री ने आगर की कच्ची सड़क पर डामरीकरण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि वादे के अनुसार झुनखोली-नैनी-सिम सड़क का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने दिगतोली का भ्रमण कर चुनाव में दिए सहयोग के लिए लोगों का आभार जताया और लोगों की समस्या सुनी।

जाजरदेवल में स्वागत समारोह में शिरकत करने के बाद मंत्री ने नैनी, सैनी क्षेत्र का भ्रमण किया। इससे पहले मंत्री रई और पंडा में लोगों से मिले। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। भ्रमण में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, सैनिक संगठन के अध्यक्ष ललित मोहन धानिक, राजेंद्र कांडपाल, उमेश महर, ललित पंत, पवन खड़ायत, राजेंद्र पंत आदि शामिल थे।
विज्ञापन


सचल पशु चिकित्सा वाहन को दिखाई हरी झंडी
वित्त, पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को जिला मुख्यालय में पशुपालन विभाग के सचल पशु चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाई। वाहन से टीकाकरण टीम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हुई है। मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पशुओं का टीकाकरण होने से पशुपालकों को काफी राहत मिलेगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जीएस धामी ने बताया कि टीकाकरण टीम 128350 पशुओं को खुरपका, मुंहपका रोग के टीके लगाएगी। बताया कि जिले में टीकाकरण के लिए 12 टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें