फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंगाछीना का विद्युत सब स्टेशन शुरू

Wed, 05 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बुंगाछीना में खुला नया विद्युत सब स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवलथल तहसील के बुंगाछीना कस्बे में तैयार किया गया विद्युत सब स्टेशन शुरू हो गया है। इस सब स्टेशन के बनने से ग्रामीण इलाकों में बिजली का संकट कम होने की उम्मीद है। देवलथल, बिसौनाखान, सुवालेख, रसैपाटा, अलगड़ा, सुरौली क्षेत्र के गांवों को इस सब स्टेशन से जोड़ा गया है। बुंगाछीना में विद्युत सब स्टेशन की मंजूरी कांग्रेस सरकार के समय हुई थी। इस सब स्टेशन को जल्दी शुरू करने की लोगों ने कई बार आवाज उठाई थी।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि सब स्टेशन की स्थापना के लिए बुंगाछीना के लोगों ने जमीन उपलब्ध कराई थी। साथ ही राजस्व विभाग ने जमीन का हस्तांतरण भी समय पर कर दिया था। विद्युत विभाग के अभियंता भीम कुमार आर्य और एसडीओ राजेंद्र बिष्ट ने बुधवार को सब स्टेशन को चालू कर दिया है। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन से जुड़े गांवों में अब लो-वोल्टेज की कोई समस्या नहीं रहेगी। इसके अलावा लंबी लाइन के कारण अब तक आने वाले फाल्ट भी कम हो जाएंगे। अब तक बुंगाछीना, देवलथल को कनालीछीना सब स्टेशन से जोड़ा गया था। लाइन लंबी होने के कारण अक्सर इसमें खराबी आती रहती थी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन सही ढंग से काम कर रहा है। 

सात घंटे ठप रही धारचूला की बिजली सप्लाई
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत तहसील धारचूला की बिजली सप्लाई बुधवार को पूरे सात घंटे ठप रही। खराब मौसम के दौरान जौलजीबी और धारचूला के बीच लाइन में खराबी आने के कारण यह समस्या पैदा हुई। तीन दिन पहले भी इसी तरह यहां की बिजली सप्लाई ठप हुई थी। बताया गया कि सुबह 11 बजे लाइन में फाल्ट आने के कारण धारचूला नगर समेत पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता पूरन चंद ने बताया कि अंधड़ के कारण लाइन पर पेड़ गिर गया था। इस कारण यह व्यवधान आया। बार-बार बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि विद्युत विभाग लाइनों की देखरेख सही ढंग से नहीं कर पा रहा है। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र थापा ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बिजली संकट का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। शाम छह बजे सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें