फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सोने के दाम कारोबार पर असर नहीं, धनतेरस पर जबरदस्त खरीदारी की उम्मीद

Thu, 05 Nov 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के बाजारों में धनतेरस और दिवाली के लिए सराफा कारोबारियों की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोने के दामों में लगातार बढ़ोतरी के बावजूद आभूषणों की खरीदारी के लिए ग्राहकों में खासा उत्साह है। कारोबारियों को इस बार पिछले कुछ वर्षों की अपेक्षा बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है। कारोबारियों के अनुसार, धनतेरस पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए स्वर्ण व्यापारियों ने ग्राहकों की पसंद के अनुसार आभूषण तैयार कराने शुरू कर दिए हैं। इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने पहले से ही सोने के आभूषणों की प्री-बुकिंग कराई है। व्यापारियों का कहना है कि प्री-बुकिंग के रुझान से पर्व के दौरान अच्छी बिक्री की उम्मीद बढ़ी है। ग्राहकों को समय पर आभूषण उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




कारोबार ठीक-ठाक चल रहा है। लोगों में धनतेरस व दिवाली को लेकर काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। अधिकांश लोगों का सामान बनकर तैयार किया गया है। और दिवाली के लिए भी अभी से ही बुकिंग की जा रही है।

.....

पिछले साल धनतेरस व दिवाली पर 20 से 25 लाख तक का कारोबार लगभग एक व्यापारी का हुआ था। इस बार उसमें 10 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, ऐसे में लोग अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषणों की खरीदारी करने के लिए दुकान में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन वर्मा, स्वर्ण व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें