फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर पहचान बना चुकी है हिंदी

Wed, 14 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कालेज में हिंदी दिवस की गोष्ठी में मौजूद छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदी दिवस पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई कार्यक्रम हुए। एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज में गोष्ठी हुई। हिंदी जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। जेबी मेमोरियल सिटी शाखा और जीआईसी गौड़ीहाट में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, कविता पाठ, गीत प्रस्तुत किए। हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डा. नीलाक्षी जोशी ने कहा कि आज हिंदी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। इसके अलावा डा. वशुंधरा उपाध्याय, डा. मनीषा पांडेय, प्राध्यापिका जया राणा ने विचार रखे। इस दौरान भावना, मंजू, गंगोत्री, सरिता, मनीषा, सूरज आदि मौजूद थे। एसडीएस जीआईसी में हिंदी जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत ने किया। डा. पंत ने कहा कि हिंदी का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है।

छात्र परिषद ने सुलेख, भाषण, स्व रचित कविता पाठ प्रतियोगिता कराई। योगेश पांडे, निशा, शबनम, उत्कर्ष पाटनी, तनुज जोशी आदि ने सहयोग दिया। मानस एकेडमी में विद्यालय की प्रधानाचार्या रुचि पोखरिया, प्रबंधक कंचनलता पंत के नेतृत्व में निबंध, भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। उधर, राजकीय इंटर कॉलेज गौड़ीहाट में प्रभारी प्रधानाचार्य महेश मुरारी की अध्यक्षता में हिंदी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र भाषा विषय पर निबंध लिखा। हिंदी भाषा के प्रादुर्भाव हमारे जीवन में हिंदी की उपयोगिता विषय पर गोष्ठी हुई। हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया गया। आईडी पांडे, संजय प्रकाश राज ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें