घाट पंपिंग योजना का निरीक्षण करते पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने बुधवार को घाट पंपिंग योजना का निरीक्षण किया। उन्होेंने जल संस्थान के अधिकारियों को तीन दिन के अंदर नगर में पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।
घाट योजना विगत तीन साल से ऑलवेदर सड़क निर्माण के कारण ठप पड़ी है। योजना के बंद होने से नगर को जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा राह है। नगर को इस समय 12 एमएलडी पानी की जरूरत है। आंवलाघाट योजना से छह एमएलडी पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है। घाट पंपिंग योजना की क्षमता छह एमएलडी है। इस योजना के शुरू होते ही नगर में पानी की कमी नहीं रहेगी।
चुफाल के साथ जल संस्थान के ईई अशोक कुमार, एई सुरेश जोशी, जेई हेमंत फुलारा, विधायक चंद्रा पंत, विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बीरेंद्र बोरा, किशन वल्दिया आदि थे। एई अशोक कुमार ने बताया कि चुपकोट बैंड के पास मलबा आने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मलबा हटते ही पेयजल योजना की मरम्मत का काम किया जाएगा।