फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतांजलि और मीनाक्षी अव्वल

Fri, 02 Nov 2018 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के विण ब्लाक में विज्ञान महोत्सव के दौरान छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विण ब्लॉक का विज्ञान महोत्सव संपन्न हो गया है। महोत्सव में 13 विद्यालयों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला, संयोजक प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक करन सिंह ने किया। उप विषय कृषि एवं जैविक खेती सीनियर वर्ग में जीजीआईसी ऐंचोली की गीतांजलि जोशी पहले, जीआईसी कुम्डार की कोमल भट्ट दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में पीएनएफ स्कूल की मीनाक्षी चंद पहले, जीजीआईसी पिथौरागढ़ की ईशा दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


सीनियर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जीजीआईसी पिथौरागढ़ की दिया धारियाल पहले, अवंतिका ग्वाल दूसरे, जूनियर में एलडब्ल्यूएस भाटकोट की दिया टम्टा पहले, अलिशा दूसरे, सीनियर संसाधन प्रबंधन में विण हाईस्कूल के शिव राम पहले, केएनयू जीआईसी के मोहम्मद जुबेर दूसरे, जूनियर में जीजीआईसी पिथौरागढ़ की शाहिना परवीन पहले, जीजीआईसी ऐंचोली की मीनाक्षी दूसरे, परिवहन एवं संचार में केएनयू जीआईसी के विशाल सिंह पहले, जीजीआईसी पिथौरागढ़ की किरन जोशी दूसरे, जूनियर में जीजीआईसी पिथौरागढ़ की अंजलि और बबीता पहले, दूसरे स्थान पर रहीं। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में पाभें हाईस्कूल के इंद्र सिंह पहले स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें