महिला पात्रों का रोल निभाएंगी लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
डीडीहाट की रामलीला में सीता, कौशल्या, कैकयी, सुमित्रा, तारा, सुलोचना, सूर्पणखा सहित सभी महिला पात्रों का रोल लड़कियां निभाएंगी। बाकायदा इन रोलों के लिए बालिकाएं नियमित रूप से रामलीला मैदान के तालीम कक्ष में 2 से 3 घंटे तक प्रशिक्षण ले रही हैं।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित भंडारी ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से रामलीला कमेटी की पहल पर रामलीला की महिला किरदारों के रोल को महिलाओं, लड़कियों, बालिकाओं को देने की शुरुआत की गई थी, लेकिन इसके लिए मात्र तीन से चार महिला पात्र ही तैयार होती थी। जो सीता के अलावा कुछ महत्वपूर्ण पात्रों का रोल करती थी।
इस बार रामलीला कमेटी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी को सम्मान दिलाओ के तहत कई परिवारों से रामलीला में महिला पात्रों का अभिनय करने के लिए बालिकाओं को तालीम में भेजने की पहल की थी। शुरू के कुछ दिनों तक मात्र दो से तीन महिला पात्र ही तालीम में पहुंच रहे थे, परंतु तीन दिन से 10 से 15 बालिकाएं रामलीला के महिला पात्रों के रोल करने के लिए तालीम कक्ष में पहुंच रही हैं।
रामलीला कमेटी के सचिव संजय पंत ने कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड सरकार ने डीडीहाट की रामलीला का बेहतरमीन रामलीला में चयनित कर 50 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की है। सरकार के इस प्रोत्साहन से इस वर्ष क रामलीला को और बेहतरीन बनाने के लिए रामलीला कमेटी अपनी तैयारी कर रही हैं।