फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवसंवत्सर पर बालिकाओं ने नव दुर्गा का रूप धरा

Sat, 06 Apr 2019 10:43 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घंटाकरण में अपराजिता कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकालती छात्राएं। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 अमर उजाला के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत नव संवत्सर पर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ के सहयोग से रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से बालिकाओं ने नव दुर्गा की शक्तियों को प्रदर्शित किया। इस दौरान बालिकाओं ने आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोक सभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन


नव संवत्सर पर शनिवार को सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रेखा जोशी के नेतृत्व में बालिकाओं ने स्कूल से रैली निकाली। यह रैली सिमलगैर बाजार, गांधी चौक और सिल्थाम होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में घूमी। इस दौरान बालिकाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को आगामी 11 अप्रैल को होने वाले लोक सभा चुनाव में बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा जोशी ने कहा कि बेटी दुर्गा का स्वरूप है। यह शक्ति का पर्व है।

दुर्गा को शक्ति स्वरूपा के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि जो भी आयोजन और पर्व होते हैं उनमें आज तक पुरुष ही आगे रहते हैं। हमारा उद्देश्य है कि मातृशक्ति को भी समान अवसर मिलने चाहिए। इस दौरान कई छात्राएं कलश लेकर शामिल हुई। उन्होंने बालिकाओं से नवसंवत्सर पर अपने घरों में पांच-पांच दिये जलाने का आह्वान किया। इस रैली में शिक्षिका भगवती अवस्थी, सुशीला कार्की, हेमलता अवस्थी, भारती जोशी, रीता सौन, भावना जोशी, अंजना टम्टा, रिंकू, प्रशांत साह, अखिलेश सौन, अमित उप्रेती, कमला भट्ट, सीता आर्या सहित सभी छात्राएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें