फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में 1.90 लाख से अधिक बेरोजगारों की फौज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में 1.90 लाख से अधिक बेरोजगारों की फौज रोजगार मिलने की उम्मीद में खड़ी है। इनमें सबसे अधिक लगभग 72018 बेरोजगार अल्मोड़ा जिले में , जबकि सबसे कम 24647 चम्पावत जिले में हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिले शामिल हैं। इन जिलों में बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकृत बेरोजगारों के आंकड़ों पर यदि नजर डालें तो अल्मोड़ा जिले में 72018 बेरोजगार, पिथौरागढ़ में 62744 बेरोजगार, बागेश्वर में 33350 बेरोजगार और चंपावत जिले में 24525 बेेरोजगार सरकारी नौकरी पाने के इंतजार में हैं। कुल पंजीकृत पुरुष और महिला बेरोजगारों की संख्या 192714 है। हजारों बेरोजगार ऐसे भी हैं, जिन्होंने रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं कराया है।

बेरोजगारी कम करने को लेकर चुनावों में दावे तो तमाम किए जाते हैं लेकिन बेरोजगारों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र प्राकृतिक संसाधनों के मामले में धनी है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में खड़िया और मैग्नासाइट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। पिथौरागढ़ में खोली गई मैग्नासाइट फैक्ट्री पिछले दो दशकों से बंद है। इस फैक्ट्री के संचालन के प्रयास होते तो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलता।
विज्ञापन


वर्तमान में एकमात्र बागेश्वर के झिरौली में स्थापित मैग्नासाइट फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। हर साल 200 करोड़ से अधिक का कारोबार होने के बावजूद खड़िया से उत्पाद बनाने के लिए एक भी फैक्ट्री यहां पर स्थापित नहीं की गई। पहाड़ को खोदकर कच्चा माल मैदानी क्षेत्रों को भेजे जाने से जमीन, जंगल, पेयजल को नुकसान पहुंच रहा है। इसके एवज में पहाड़ के वाशिंदों के हिस्से में बरबादी के अलावा कुछ नहीं आ रहा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यहां के जनप्रतिनिधियों ने पहाड़ में उद्योग स्थापित करने को लेकर ठोस पैरवी नहीं की गई।
विज्ञापन


जिला - पुरुष - महिला - कुल संख्या
अल्मोड़ा - 49582 - 22436 - 72018
पिथौरागढ़- 39621 - 23123 - 62744
बागेश्वर- 20503 - 12802 - 33305
चंपावत - 15700 - 8947 - 24647
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें