संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कार्यरत बरसायत (बेड़ीनाग) निवासी प्रवासी भारतीय गिरीश पंत को अप्रवासी भारतीय संघ यूएई ने प्रवासी मित्र अवार्ड प्रदान किया है।
संघ की ओर से हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में हैदराबाद के विधायक जीवन रेड्डी ने एक समारोह में पंत को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पंत यूएई रोजगार के लिए जाने वाले भारतीयों की सहायता करते हैं। उन्हें रोजगार के नाम पर ठगी का शिकार होने से बचाते हैं। 2013 की आपदा में भी पंत ने अपने सहयोगियों के साथ धारचूला आकर आपदा प्रभावितों की सहायता की थी। गिरीश पंत ने फोन पर बताया कि उन्हें अपने दादा स्वाधीनता सेनानी लक्ष्मी दत्त पंत से समाजसेवा की प्रेरणा मिली। वह जीवन पर्यंत समाजसेवा के काम में संलग्न रहेंगे। धारचूला के व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, महामंत्री नवीन खर्कवाल, ओमप्रकाश कापड़ी ने पंत को सम्मान मिलने पर खुशी व्यक्त की है।