बेड़ीनाग में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डीडीहाट की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में डीडीहाट और बेड़ीनाग विकासखंड के विद्यालयों की 22 टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय महाविद्यालय के प्रो. लीलाधर मिश्र और केडी जोशी ने किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग की 12 और सीनियर की 10 टीमों ने हिस्सा लिया। सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला जूनियर हाईस्कूल चामाचौड़ और जीआईसी बेड़ीनाग के मध्य हुआ। इसमें जीआईसी ने मुकाबला जीता।
जूनियर वर्ग के फाइनल में जीआईसी की टीम ने साधना पब्लिक स्कूल की टीम को हराया। निर्णायक खेल समन्वयक गंभीर सिंह बोरा, ठाकुर सिंह डसीला रहे। इस अवसर पर जिला कार्यवाह गोविंद खाती, जिला प्रचारक नरेश, पूरन जोशी, रंजीत, प्रधानाचार्य शिशु मंदिर जगदीश जोशी, मनीष पंत, सुमित पंत, सचिन पंत, नीरज, गंगा सिंह सामंत, हरीश चंद्र पाठक, इंद्र सिंह धानिक डीडीहाट के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।