पिथौरागढ़ में पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिवस ईद उल मिलाद धूमधाम के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के ?
- फोटो : PITHORAGARH
पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला। साथ ही महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए।
मुस्लिम समुदाय के लोग रविवार को पुरानी बाजार स्थित जामा मस्जिद पर एकत्र हुए। पेश इमाम हाफिज शहजाद ने कहा कि मोहम्मद साहब ने दुनिया को शांति का पाठ पढ़ाते हुए मिलजुल कर रहना सिखाया। मोहम्मद साहब के जयकारों के साथ जुलूस मस्जिद से केमू स्टेशन वहां से सिल्थाम होते हुए महिला अस्पताल पहुंचा।
यहां मरीजों को फल वितरण के साथ फिर से मस्जिद पर जाकर समाप्त हो गया। इससे पूर्व बीती शाम मस्जिद को बिजली की मालाओं और झालरों से सजाया गया। इस मौके पर शैय्यद मोहम्मद नदीम, जावेद खां, मीर अख्तर अली, असलम, सिराज, इशाक अहमद, जोहर खान, नाजिर खान, मोहम्मद सरफराज, अशरफी, सलीम खान, फरहान अहमद समेत दर्जनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। ब्यूरो