फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बांसबगड़ के चित्रकार छाए रहे

Wed, 28 Jan 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई में हुई अखिल भारतीय चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज बांसबगढ़ के चार विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर सर्वश्रेष्ठ 20 में स्थान बनाया। उत्तराखंड के विद्यार्थियों ने पहली बार इस प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन

1 जनवरी को महाराष्ट्र के मुंबई में हुई अखिल भारतीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता में जीआईसी बांसबगड़ के कक्षा 11 के छात्र कमलेश बिष्ट, कक्षा 10 के राहुल दशौनी, होशियार सिंह, जगदीश सिंह की पेंटिंग को निर्णायकों ने श्रेष्ठ 20 पेंटिंग में चुना। इस प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों की 4 लाख पेंटिंग शामिल की गई थीं। जीआईसी बांसबगड़ के कला शिक्षक राजीव कश्यप राजपूत ने बताया कि महाराष्ट्र की एविंट आर्ट रूट नामक संस्था हर साल इस प्रतियोगिता का आयोजन कराती है। संस्था ने इन चित्रकारों को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
दल के यहां लौटने पर कनिष्ठ उप प्रमुख देवकी बिष्ट, प्रधान ईश्वर सिंह टोलिया, प्रधानाचार्य एलएस मेहता, विश्वनाथ अरोड़ा, पुष्पा चंद, विमल किशोर, हरीश जोशी, गणेश प्रसाद ने पुरस्कृत किया। इनके साथ ही चित्रकला में राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले 14 अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इन सभी लोगों ने कला शिक्षक राजीव कश्यप की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से जीआईसी के विद्यार्थी राज्य, राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें