फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों से निजात तो दिला दो हाकिम साहब

Fri, 17 Apr 2015 10:44 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान लोग अब आंदोलन का रास्ता अपनाने लगे हैं। ऐंचोली से सटे किरीगांव इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक समाप्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आवारा कुत्तों का आतंक समाप्त करने के लिए कदम उठाएं। कुत्तों के बधियाकरण की कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार और ऐंचोली के प्रधान प्रेम राम ने बताया कि एक माह के भीतर आवारा कुत्तों ने आठ मुर्गियों, पांच गायों, आठ बकरियों को मौत के घाट उतार दिया है। तीन बच्चों को भी कुत्तों ने काट दिया था। कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
लोगों ने मांग की कि तत्काल आवारा कुत्तों का आतंक समाप्त किया जाए। यदि जल्दी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र के लोग जोरदार आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में आनंद मल्ल, ममता देवी, चंद्रा वल्दिया, भावना रावत, महावीर वल्दिया, भागीरथी देवी, कमला देवी, कलावती शाही, सचिन सोराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें