फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण खत्म करने की मांग को लेकर जनरल ओबीसी कर्मचारियों ने निकाला मशाल जुलुस

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में मशाल जुलूस निकालते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन 11वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से आंदोलन की सुध नहीं लेने पर कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में मशाल जुुलूस निकाल विरोध जताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले जिलाध्यक्ष दिनेश गुरुरानी एवं जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी के नेतृत्व में धरना स्थल एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस विकास भवन, गुप्ता तिराहा, एपटेक तिराहा, चिमस्यानौला होते हुए रामलीला मैदान सदर पहुंचा। यहां हुई सभा को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के बाद भी सरकार पदोन्नति बहाल नहीं कर रही है।
जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने कहा कि 15 मार्च को जिला मुख्यालय में दोपहिया रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो जिले के समस्त कर्मचारियों अपने परिजनों को साथ लेकर धरने में बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

मशाल जुलूस में एमसी जोशी, कैलाश पंत, पीएस डिनिया, एमपीएस डोभाल, उमेद बिष्ट, इं प्रकाश जोशी,ललित शर्मा, पंकज पंत, मुकेश उपाध्यय, रोहित उप्रेती, अमित जोशी, मुकेश पंत, गौरव जोशी, अरुण कंडारी, भावना, धामी, कैलाश पंत, बीएस बोहरा, प्रह्लाद बिष्ट, हेमंत जोशी, नीरज चंद, गणेश सौन, गीता जोशी, करण बड़ाल, नरेंद्र बिष्ट, संतोष धामी, महेश भट्ट, चंदन वर्मा, कैलाश रजवार, मनीष पंत, हेम पांडेय, दीवान धामी, हरीश पंत, मोहम्मद इमरान, विनोद खड़ायत, हरीश सामंत, मोहम्मद आमिर, दीपक राय, दीपक वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें