फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जीबी गांव के ग्रामीणों ने की सड़क की मरम्मत की मांग

Tue, 20 Jan 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जीबी के ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग पर डीएम को ज्ञापन दिया। मंगलवार को जीबी के ग्रामीणों ने डीएम आशीष भटगांई को ज्ञापन सौंपकर कहा कि दो वर्ष पूर्व डूंगरी गांव से छानी तक विधायक निधि से एक किलोमीटर कच्ची सड़क काटी गई थी। वर्तमान में सड़क आवाजाही के योग्य नहीं है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। हल्की बारिश में ही सड़क मलबा गिरने से बंद हो जाती है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में चंचल राम, अनिल भट्ट, मुकुल भट्ट, उमेश कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें