मुनस्यारी के खलियाटॉप में हिमालयन रन चेलेंज प्रतियोगिता के प्रतिभागी।
- फोटो : पिथौरागढ़
मुनस्यारी के सरमोली में हर साल की तरह ही इस बार भी हिमल कालसूत्र मैसर वन कौतिक शुरू हो गया है। उद्घाटन के अवसर पर भदेली से खलियाटॉप तक कराई गई 18 किमी की हिमालयन चैलेंज रन प्रतियोगिता घोरपट्टा के गौरव मेहता ने जीती। घोरपट्टा के ही सौरभ पंचपाल दूसरे स्थान पर रहे। सरमोली के राजेंद्र लस्पाल तीसरे स्थान पर रहे।
हिमल कालसूत्र मैसर वन कौतिक का आयोजन सरमोली, जैंती वन पंचायत, माटी संगठन, हिमल प्रकृति, हिमालयन अर्क और जंगल स्कूल नामक संगठन हर वर्ष करता है। इसके तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विभिन्न प्रकार के खेल, स्थानीय वेश भूषा, बोली, पेंटिंग, प्रतियोगिता के साथ ही हिमालयन चैलेंज दौड़ का आयोजन किया जाता है।
20 और 22 मई को पक्षी त्योहार के तहत बर्ड वॉचिंग की जाएगी। 22 और 24 मई को तितली और पतंगा त्योहार, 23, 24 मई को स्वस्थ जीवन के लिए योग सत्र, 25 मई को अल्टीमेट फ्रिजबी और 26 मई को मैसर वन कौतिक का आयोजन होगा। कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के साथ-साथ, विभिन्न गांवों के लोग, विदेशी पर्यटक और बर्ड वॉचर प्रतिभाग करते हैं। इस मौके पर तमाम संगठनों के लोग मौजूद थे।