पिथौरागढ़। पीएमश्री अटल उत्कृष्ट त्रिलोक सिंह बसेड़ा जीआईसी देवलथल में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। पुखरोड़ा न्याय पंचायत के विद्यार्थियों ने गोला क्षेपण, मुर्गा झपट, खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया। बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में गरिमा ओली ने पहला, रीना आर्या ने दूसरा, कोमल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
1500 मीटर दौड़ में प्रिंयका को पहला, साक्षी टम्टा को दूसरा, लक्ष्मी को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में नमन चंद प्रथम, युवराज भट्ट द्वितीय व जतिन बसेड़ा तृतीय रहे। अंडर-19 बालक की गोला क्षेपण में अस्मित नेगी, बालिका वर्ग में जिया गिरी प्रथम रहीं। अंडर-14 वर्ग की गोला क्षेपण में मानव कुमार ने बाजी मारी। अंडर-19 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में संजय कोटियाल व 1500 मीटर में दौड़ में कृष्णा बोहरा प्रथम रहे।
अंडर-14 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में जीवन सामंत, सुमन अधिकारी जबकि 600 मीटर दौड़ में तनुज भंडारी, दिया बाफिला ने पहला स्थान पाया। अंडर-14 और 19 वर्ग की खो-खो में राजकीय इंटर कॉलेज देवलथल और अंडर-14 बालिका वर्ग में राजकीय कन्या हाईस्कूल देवलथल ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। वहां गोकुल कुमार, ग्राम प्रधान कुंदन सिंह सामंत, भुवन बसेड़ा, प्रधानाचार्य कुंदन सिंह धामी, गिरीश पाठक, जगदीश भट्ट, मोहित बिष्ट, नीरज फुलेरा, महेश पुनेठा आदि थे।