फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट ने 55 रन से मैच जीत ट्राफी कब्जायी

Thu, 13 Nov 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के जोहार क्लब मैदान में ट्राॅफी के साथ विजेता टीम और अन्य। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जोहार क्लब मैदान में आयोजित सिद्धार्थ टोलिया मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में गंगोलीहाट ने जीत दर्ज कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। क्विरिजिमिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन

जोहार क्लब के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गंगोलीहाट और क्वीरीजिमिया के बीच खेला गया। गंगोलीहाट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में तीन विकेट खोकर 197 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वीरीजिमिया की टीम सात विकेट खोकर मात्र 141 रन ही बना सकी। ऐसे में गंगोलीहाट ने 55 रन से फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राफी अपने नाम की। रणजी ट्रॉफी के खिलाड़ी गंगोलीहाट के दिक्षु नेगी ने नाबाद 83 रन की पारी खेली और इन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के चेयरमैन उमेश चंद्र जोशी रहे। विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें